भारतीय क्रिकेट टीम में अब सिर्फ स्पेशलिस्ट बॉलर या बल्लेबाज़ नहीं, बल्कि ऑलराउंड स्किल्स वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी सोच के तहत टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के धाकड़ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को एक साफ संदेश दिया है –
“अगर वनडे टीम में जगह चाहिए, तो बल्लेबाज़ी भी सुधारनी होगी।”
ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम से बाहर रहे वरुण चक्रवर्ती
Varun Chakaravarthy: हाल ही में घोषित भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ के लिए वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल नहीं किया गया। जबकि वे 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए जीत के नायक रहे थे।
वरुण ने बताया कि गंभीर चाहते हैं कि वे सिर्फ गेंदबाज़ नहीं, बल्कि टीम के लिए एक उपयोगी बल्लेबाज़ भी बनें।
वरुण चक्रवर्ती ने क्या कहा?
मुंबई में एक इवेंट के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने खुलासा किया –
“गंभीर सर चाहते हैं कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी पर काम करूं और घरेलू क्रिकेट में ऊपर के ऑर्डर पर खेलूं। वनडे फॉर्मेट में लंबे स्पैल डालना और साथ ही रन बनाना बहुत ज़रूरी है। मैं इन दोनों चीज़ों पर मेहनत कर रहा हूं।”
मिस्ट्री स्पिनर ने बताई अपनी खासियत
तमिलनाडु के इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को लोग ‘मिस्ट्री स्पिनर’ कहते हैं, लेकिन वरुण का कहना है –
“मुझे मिस्ट्री स्पिनर मीडिया ने कहा। मैं बस एक ही ग्रिप और रिलीज पॉइंट से अलग-अलग गेंदें डालता हूं, जिससे बल्लेबाज़ों को दिक्कत होती है।”
वरुण चक्रवर्ती का अब तक का वनडे करियर
- वनडे मैच: 4
- विकेट: 10
- टी20 इंटरनेशनल: 24 मैच, 40 विकेट
टी20 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वनडे में अभी उन्हें अपनी बैटिंग सेलेक्शन के लिए खुद को साबित करना होगा।
गंभीर की सलाह से बदल सकता है करियर
गंभीर की यह सलाह वरुण चक्रवर्ती के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। अगर वे बल्लेबाज़ी में सुधार करते हैं, तो आने वाले समय में वे टीम इंडिया के भरोसेमंद ऑलराउंड स्पिनर बन सकते हैं।
अब देखना यह होगा कि वरुण चक्रवर्ती अपनी मेहनत से वनडे टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं।