Virat Kohli Rohit Sharma World Cup 2027 पर शुभमन गिल का बयान वायरल – जानिए क्या कहा कप्तान ने

Virat Kohli Rohit Sharma World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट टीम में नया दौर शुरू हो गया है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। गिल अब 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में अपनी कप्तानी की शुरुआत करेंगे। रोहित शर्मा की जगह गिल की नियुक्ति के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में नजर आएंगे या नहीं।

क्या Virat Kohli और Rohit Sharma खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप?

इसी मुद्दे पर शुभमन गिल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि “विराट भाई और रोहित भाई दोनों 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल हैं।”
गिल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का अनुभव और कौशल भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “बहुत कम खिलाड़ियों के पास ऐसी क्वालिटी होती है। उन्होंने भारत को जितनी बार जीत दिलाई है, वह किसी से छिपा नहीं है।

रोहित से सीखी कप्तानी की खासियतें

गिल ने बताया कि उन्हें पहले ही पता था कि वे अगला ODI कप्तान बनने जा रहे हैं। उन्होंने रोहित शर्मा से सीखी कुछ अहम बातें साझा कीं — जैसे शांत रहना, टीम में एकता बनाए रखना, और हर खिलाड़ी के साथ दोस्ताना रिश्ता रखना
गिल बोले, “रोहित भाई की calmness और टीम के अंदर जो माहौल उन्होंने बनाया, वह मुझे भी अपने कप्तानी कार्यकाल में अपनाना है।”

ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से दिखेगा नया युग

गिल की कप्तानी का पहला टेस्ट 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में होगा। इस सीरीज़ में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों टीम के साथ होंगे, जिससे गिल को सलाह लेने का भी मौका मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई लीडरशिप टीम इंडिया के लिए कितना सफल साबित होती है।

नतीजा – अनुभव और युवाओं का संगम

अगर विराट और रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक टीम में बने रहते हैं, तो भारत को अनुभव और युवा जोश का परफेक्ट मिश्रण मिलेगा। यह टीम इंडिया को एक बार फिर विश्व चैंपियन बना सकता है।

Leave a Comment