IPL 2026 Auction Date Final: कब और कहाँ होगी नीलामी, जानिए पूरी डिटेल्स

IPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और अब इसके ऑक्शन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार IPL 2026 Mega Auction दिसंबर के मध्य में भारत में ही आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसकी तारीखें 13 से 15 दिसंबर के बीच तय हो सकती हैं। हालांकि, BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल की ओर से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय

Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइज़ियों को अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी होगी। यानी, हर टीम को यह बताना होगा कि वे किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखना चाहती हैं और किन्हें रिलीज करना चाहती हैं।

बड़ी टीमों में होंगे बड़े बदलाव

पिछले सीजन में निचले स्थान पर रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) इस बार बड़े बदलाव करने की तैयारी में हैं। खबर है कि CSK दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवोन कॉनवे को रिलीज कर सकती है। वहीं, टीम को आर. अश्विन के रिटायरमेंट से 9.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी मिला है।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन को रिलीज या ट्रेड करने की चर्चा है। साथ ही वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षाना को लेकर भी असमंजस है।

इस बार भारत में ही होगा ऑक्शन

पिछले दो सालों में IPL ऑक्शन विदेशों में हुआ था—2023 में दुबई और 2024 में जेद्दाह में। लेकिन इस बार पूरी संभावना है कि नीलामी भारत में ही होगी।

कैमरोन ग्रीन बनेंगे सबसे बड़े आकर्षण

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर Cameron Green इस बार ऑक्शन का सबसे बड़ा नाम हो सकते हैं। पिछली बार चोट के कारण वे नीलामी में शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन इस बार कई टीमें उन्हें साइन करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

IPL 2026 ऑक्शन में कई पुराने चेहरों की अदला-बदली देखने को मिलेगी। ऐसे में फैन्स के लिए यह सीज़न बेहद रोमांचक रहने वाला है।

Leave a Comment