Travis Head का खुलासा: Virat Kohli को रोकने के लिए बनाई खास रणनीति, बोले – वो हमेशा रन बनाते रहते हैं

India vs Australia ODI Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मैदान पर विराट की एनर्जी देखकर कोई भी खिलाड़ी दबाव महसूस कर सकता है, लेकिन उनकी कोशिश रहेगी कि वो शांत और रिलैक्स रहें।

ट्रैविस हेड ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा,

“विराट कोहली हमेशा रन बनाते रहते हैं। उनकी एनर्जी बहुत हाई रहती है और वो स्लिप में या आपके पास आकर कुछ न कुछ कहते रहते हैं। लेकिन मैं कोशिश करता हूं कि रिलैक्स रहूं और लंबे समय तक बल्लेबाज़ी करूं। उनके खिलाफ खेलना हमेशा मजेदार रहता है।”

विराट कोहली के रिकॉर्ड्स पर नज़र

इस सीरीज़ में विराट कोहली के पास कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

  • कोहली को कुमार संगकारा को पछाड़कर वनडे में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ 54 रन की जरूरत है।
  • उन्होंने अब तक 302 वनडे मैचों में 14181 रन बनाए हैं।
  • अगर कोहली 2 रन और बना लेते हैं, तो वो सफल चेज़ में 6000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
  • साथ ही उन्हें एक और शतक चाहिए जिससे वो ओवरसीज़ में 30 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

भारत की ODI टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया

श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल कप्तान होंगे। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अब सबकी निगाहें विराट कोहली पर होंगी कि क्या वह इस सीरीज़ में फिर से इतिहास रच पाएंगे या नहीं। अगर उनका बल्ला चला, तो क्रिकेट जगत में कई पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

Leave a Comment