Rohit Sharma and Virat Kohli ODI future: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम — रोहित शर्मा और विराट कोहली — पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन अब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उनके भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे फैंस की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं।
“यह उनकी आखिरी ODI सीरीज़ नहीं है”
कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली वनडे सीरीज़ रोहित और विराट की आखिरी हो सकती है। लेकिन राजीव शुक्ला ने इस बात को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा –
“यह कहना बिल्कुल गलत है कि यह उनकी आखिरी वनडे सीरीज़ होगी। जब तक खिलाड़ी खुद संन्यास लेने का फैसला नहीं करते, तब तक कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।”
शुक्ला ने आगे कहा कि दोनों खिलाड़ी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में टीम को बड़ा फायदा देंगे।
शानदार रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में
दोनों दिग्गज बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में बेहद शानदार रहा है।
- रोहित शर्मा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 30 वनडे मैचों में 1328 रन बनाए हैं।
- वहीं विराट कोहली ने 29 मैचों में 1327 रन जड़े हैं।
दोनों ने वहां 5-5 शतक भी लगाए हैं, जो उनके क्लास और निरंतरता को दर्शाता है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज़ शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 19 नवंबर से शुरू होगी।
- पहला मैच: Optus Stadium, Perth
- दूसरा मैच: Adelaide Oval, 23 नवंबर
- तीसरा मैच: Sydney Cricket Ground, 25 नवंबर
इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज़ भी खेले जाएगी।
वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
रोहित और विराट आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेले थे। अब उनकी वापसी को लेकर भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह है। शुक्ला के बयान से साफ है कि दोनों अभी भी टीम इंडिया की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं और 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की संभावना बनी हुई है।