शुभमन गिल बोले – रोहित भैया आज भी वही हैं, हमारे रिश्ते में कोई दूरी नहीं!

Shubman Gill Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने अपने और रोहित शर्मा के रिश्ते को लेकर चल रही सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कप्तानी बदलने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव हो गया है। लेकिन गिल ने खुद इन खबरों को सिरे से खारिज किया।

“रोहित भैया हमेशा गाइड करते हैं” – शुभमन गिल

शुभमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“बाहर जो बातें चल रही हैं, वो सिर्फ एक कहानी है। हमारे बीच कुछ भी अलग नहीं है। रोहित भैया हमेशा मेरी मदद करते हैं। अगर उन्हें कोई बात अनुभव के आधार पर लगती है तो वह बताते हैं, और अगर मुझे कुछ समझना होता है तो मैं खुद उनके पास जाकर राय लेता हूं।”

विराट और रोहित से है शानदार रिश्ता

गिल ने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों से उनका संबंध बहुत मजबूत है।
उन्होंने कहा,

“मेरा रिश्ता रोहित भैया और विराट भैया दोनों के साथ बहुत अच्छा है। जब भी मुझे कोई शक या सवाल होता है, मैं उनसे सुझाव लेता हूं। वो बिना झिझक अपनी राय बताते हैं।”

कप्तानी में गिल का नया अध्याय

गिल को हाल ही में वनडे टीम की कमान सौंपी गई है। वह 19 अक्टूबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। यह पहला मौका होगा जब वे कप्तान के तौर पर रोहित और विराट के साथ मैदान में उतरेंगे।
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अब टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, और यह उनका पहला वनडे मुकाबला होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद।

Shubman Gill Rohit Sharma Rift की बात सिर्फ अफवाह

शुभमन ने साफ कहा कि वह रोहित-विराट और धोनी की लिगेसी को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में माहौल सकारात्मक है और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।
उनके बयान से अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि “Shubman Gill Rohit Sharma Rift” की सारी बातें सिर्फ अफवाह थीं और टीम इंडिया में कोई मतभेद नहीं है।

Leave a Comment