Fastest century in women’s T20: भारत की किरण नवगिरे ने गाड़ा झंडा, विदेशी दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Kiran Navgire 34-ball century : भारतीय क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ किरण नवगिरे (Kiran Navgire) ने महिलाओं के टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आज तक किसी ने नहीं किया था। नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए सीनियर विमेन्स टी20 ट्रॉफी मैच में उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में शतक ठोककर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

महाराष्ट्र के लिए 111 रन का लक्ष्य, लेकिन किरण ने कर दिया तहलका

महाराष्ट्र की ओर से पंजाब के खिलाफ खेलते हुए किरण नवगिरे ने 111 रन के छोटे लक्ष्य को बेमिसाल अंदाज़ में हासिल किया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 106 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट था 302.86 — जो महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ऊंचा है।

उनकी इस पारी के दौरान एक समय ऐसा था जब उनके साथ खेलने वाली मुक्ता मग्रे ने सिर्फ 10 गेंदों पर 6 रन बनाए, जबकि किरण ने अकेले दम पर 97 रन ठोक दिए। टीम ने मैच सिर्फ 8 ओवरों में जीत लिया

महिला टी20 इतिहास की सबसे तेज़ सेंचुरी

किरण नवगिरे का यह शतक अब महिला टी20 क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम था, जिन्होंने 2021 में 36 गेंदों पर शतक लगाया था। किरण ने यह रिकॉर्ड दो गेंद पहले तोड़ दिया।

पहले भी कर चुकी हैं धमाकेदार प्रदर्शन

यह पहली बार नहीं है जब किरण ने क्रिकेट जगत को चौंकाया हो। 2022 में भी उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 76 गेंदों पर 162 रन की विस्फोटक पारी खेली थी — जो भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा उन्होंने विमेन्स टी20 चैलेंज में अपने डेब्यू पर 25 गेंदों में फिफ्टी बनाकर तहलका मचा दिया था।

हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें अभी खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला है। भारत के लिए खेले 6 मैचों में उनके नाम सिर्फ 17 रन हैं। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला आग उगल रहा है और यह पारी शायद उन्हें फिर से टीम इंडिया में जगह दिला सकती है।

Leave a Comment