RCB Sale News: RCB को कौन खरीदेगा? 2 बिलियन डॉलर की डील पर मचा बवाल!

RCB Sale News: IPL 2025 की चैंपियन टीम Royal Challengers Bengaluru (RCB) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कप्तानी या प्रदर्शन नहीं बल्कि टीम की बिक्री है। खबरों के मुताबिक, RCB की मालिक कंपनी Diageo Great Britain इस फ्रैंचाइज़ी को बेचने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि इस डील की कीमत लगभग 2 बिलियन डॉलर हो सकती है, जो IPL इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी।

कौन-कौन है RCB खरीदने की दौड़ में

सूत्रों के अनुसार, छह बड़े निवेशक RCB खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। इनमें Adar Poonawala (Serum Institute), Parth Jindal (JSW Group), Adani Group, दिल्ली के एक जाने-माने उद्योगपति और दो अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी कंपनियां शामिल हैं।

Adar Poonawala ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था – “At the right valuation, RCB is a great team.” इससे साफ है कि वो किसी अमेरिकी निवेशक के साथ मिलकर यह डील फाइनल कर सकते हैं। वहीं, Parth Jindal पहले से Delhi Capitals में 50% हिस्सेदारी रखते हैं, इसलिए अगर वो RCB खरीदना चाहेंगे तो उन्हें DC से बाहर निकलना होगा।

डील के सामने बड़ी चुनौतियाँ

हालांकि, इस संभावित बिक्री के रास्ते में कुछ बड़ी अड़चनें हैं। सबसे बड़ी समस्या 4 जून की ट्रेजडी केस है, जो अभी तक सुलझा नहीं है। इसके अलावा, M. Chinnaswamy Stadium भी सुरक्षा कारणों से लंबे समय से बंद है। यह स्थिति किसी भी नए खरीदार के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

Diageo में भी मतभेद

जानकारी के मुताबिक, Diageo ने इस डील के लिए दो बड़े बैंकों, जिनमें से एक Citi Bank भी शामिल है, को सलाहकार नियुक्त किया है। लेकिन कंपनी के ब्रिटेन और भारत स्थित दफ्तरों के बीच इस बिक्री को लेकर मतभेद हैं। भारतीय टीम बिक्री के खिलाफ है जबकि ब्रिटिश मैनेजमेंट इसे आगे बढ़ाने के पक्ष में है।

क्या IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी?

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह डील पूरी होती है, तो यह IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रैंचाइज़ डील साबित होगी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या RCB को नया मालिक मिलेगा या Diageo आखिरी वक्त में अपना फैसला बदल देगी।

Leave a Comment