Sanju Samson Emotional Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है। साल 2015 में डेब्यू करने वाले सैमसन को अब तक केवल 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला है। लंबे इंतज़ार और मेहनत के बावजूद वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं।
ओपनिंग से मिडिल ऑर्डर तक – लगातार बदलता रोल
संजू सैमसन को 2024 में ओपनिंग का मौका दिया गया था, और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन शतक ठोके थे। इसके बावजूद अब वे मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कर रहे हैं। इस बदलाव पर सैमसन ने कहा —
“जब आप भारतीय टीम की जर्सी पहनते हैं तो किसी भी भूमिका के लिए ‘ना’ नहीं कह सकते। अगर वे चाहते हैं कि मैं 9वें नंबर पर उतरूं या बॉलिंग करूं, तो मैं भी तैयार हूं।”
देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं – सैमसन
संजू ने बताया कि भारतीय टीम का हिस्सा होना ही उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है और जो भी रोल टीम सौंपेगी, वे खुशी-खुशी निभाएंगे।
“इस जर्सी को पहनने के लिए बहुत मेहनत की है। अगर टीम बोलेगी कि बाएं हाथ से बॉलिंग करनी है, तो मैं वो भी करूंगा।”
लोग आंकड़ों से जज करते हैं, लेकिन असली सफर मेहनत में है
संजू ने आगे कहा कि “लोग आंकड़ों से आंकते हैं, लेकिन असली कहानी उस मेहनत की है जो आप अंदर से महसूस करते हैं। 19 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और आज भी देश के लिए खेल रहा हूं, यही मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
संजू सैमसन का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने अब तक भारत के लिए 16 वनडे मैचों में 510 रन बनाए हैं और 49 टी20 मुकाबलों में 993 रन, जिनमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 147.98 बताती है कि वे टीम इंडिया के लिए कितने खतरनाक बल्लेबाज़ साबित हो सकते हैं।