विराट और रोहित की वापसी पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, कहा – ये दोनों सिर्फ चुनिंदा सीरीज खेलते हैं!

Sunil Gavaskar statement: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दोनों खिलाड़ियों के सिलेक्शन पर बड़ा बयान देकर चर्चा छेड़ दी है।

गावस्कर का कहना है कि कोहली और रोहित सिर्फ बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह सीरीज वेस्ट इंडीज या जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ होती, तो शायद दोनों खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं होते। लेकिन चूंकि ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम सामने है, इसलिए दोनों मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया से बदला या खुद को साबित करने का मौका?

गावस्कर ने अपने बयान में यह भी कहा कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी। शायद उसी हार का बदला लेने के लिए अब कोहली और रोहित फिर से एक्शन में लौटे हैं। गावस्कर के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों को यह सीरीज अपनी खोई हुई लय और फॉर्म वापस पाने का मौका देगी।

2027 वर्ल्ड कप तक का सफर आसान नहीं

गावस्कर ने चेतावनी दी कि अगर विराट और रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, तो उन्हें लगातार वनडे मैचों में खेलते रहना होगा। केवल 7-8 वनडे खेलने से वो टीम में अपनी जगह पक्की नहीं रख पाएंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि दोनों को विजय हजारे ट्रॉफी जैसी घरेलू टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि फिटनेस और फॉर्म बनी रहे।

क्या विराट पहले की तरह फिट रह पाएंगे?

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या विराट कोहली पहले की तरह अपनी फिटनेस और फॉर्म को बरकरार रख पाएंगे? फैंस को उम्मीद है कि कोहली और रोहित दोनों इस सीरीज में अपने बल्ले से जवाब देंगे और भारत को जीत दिलाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी, और इसी से तय होगा कि क्या कोहली-रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय क्रिकेट की रीढ़ बने रह सकते हैं या नहीं।

Read more-टीम इंडिया को बड़ा झटका! अमनजोत कौर नहीं खेलेंगी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला

Leave a Comment